सेवा पखवाड़ा के तहत बासोपट्टी दक्षिणी मंडल में घर-घर संपर्क अभियान!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

सेवा पखवाड़ा के तहत बासोपट्टी दक्षिणी मंडल में घर-घर संपर्क अभियान, जनता को दी गई सरकार की योजनाओं की जानकारी

सेवा पखवाड़ा के अवसर पर मधुबनी जिले के बासोपट्टी दक्षिणी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान विराटपुर, फेंट, अरघावा एवं मनमोहन पंचायतों में आयोजित किया गया, जहां भा जा पा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों को केंद्र एवं बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीबी उन्मूलन एवं विकासपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

अभियान के दौरान लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गिनाते हुए कार्यकर्ताओं ने अपील किया है कि जनता आगामी चुनाव में आशीर्वाद स्वरूप समर्थन प्रदान कर एनडीए सरकार को पुनः विजयी बनाए।
संपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं ने पत्रक वितरण कर विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, जल-जीवन-हरियाली और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दिया। ग्रामीणों को बताया गया कि इन योजनाओं का लाभ कैसे लिया जा सकता है और इसके लिए कौन-सी प्रक्रियाएँ अपनानी होती हैं।
इस मौके पर विस्तारक जय प्रकाश यादव,संजय साह,चमन कुमार,विशेस्वर साह,सुमन कुमार,अनिता देवी,पुनीता यादव,शंकर,गावस्कर कुमार,मंजू देवी,पुनीत तिवारी,सुरेश साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें। इस दौरान
सभी भा जा पा कार्यकर्ताओं ने मिलकर गांव-गांव में भ्रमण किया और लोगों से संवाद स्थापित किया।
अभियान के दौरान लोगों ने सरकार की योजनाओं की सराहना की और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि वे विकास और कल्याण के इस कार्य में अपना सहयोग देंगे।

Join us on: