रिपोर्ट – सुमित कुमार!
-मुंगेर : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन नगर भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सम्मेलन में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव, सुल्तानगंज विधायक ललित मंडल मुंगेर विधायक प्रणव कुमार यादव सहित गठबंधन के जिलाध्यक्ष सहित कई वरीय नेता उपस्थित रहे। मंच से संबोधित करते हुए नेताओं ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार ने हर गांव-गली तक विकास पहुंचाया है। गरीबों को घर, अनाज, बिजली, इलाज और रसोई तक गैस पहुंचाकर लोगों का जीवन बदलने का काम किया गया है। उन्होंने आगे कहा की आज ऐसा कोई घर नहीं बचा है जंहा नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की योजना नहीं पंहुचा होगा और लाभ नहीं मिला होगा। स्वास्थ मंत्री विरोधी दल पर निशाना साधते हुए कहा की वे लोग विकास की बात नहीं करते सिर्फ विकास के मुद्दे को भटकाना चाहते है और अनर्गल बयान करते है।राहुल गांधी द्वारा GEN -Z को लोकतंत्र की रक्षा करने के सवाल पर उन्होंने कहा की वह अटपटे बयानों से जाने जाते है, ऐसा बयान वही दे सकते है। और यह बयान कतई उचित नहीं है। वही तेजस्वी यादव के कलम बांटने के सवाल पर उन्होंने कहा की लोगो को राजद के शासन काल को देखा है और उनके शासन काल में क्या -क्या हुआ था वह लोगो के स्मरण पटल पर है अब वह कुछ भी बांटे या बोले जनता सच्चाई जानती है।
बाइट : मंगल पांडेय स्वास्थ मंत्री
वही भारत सरकार पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विकसित बनाना चाहते है। इसको लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा अब हमलोगो को लालटेन युग में नहीं आना है। उन्होंने कहा की बिहार में डबल में इंजन की सरकार है। उन्होंने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बोट देंगे तो विकास सोनिया गाँधी और राहुल गांधी का होगा और एनडीए को वोट दीजिएगा तो आपके परिवार का विकास होगा। उन्होंने कहा की राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अपनी चिंता नहीं है लेकिन बिहार में घुसपैठिया का चिंता कर रहे है। ये लोग जो घूम रहे है ,कैसे बचाया जाये उसकी चिंता औरसमाधान ढूढ़ने का काम कर रहे है ,उन्होंने कहा बिहार में जो ये लोग यात्रा कर रहे है वह घुसपेठियो को बचाने की चिंता है!
सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और नेताओं के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। उत्साह और जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में एनडीए को मजबूत समर्थन दिलाने का संकल्प लिया। यह सम्मेलन एनडीए के चुनावी अभियान को धार देने वाला माना जा रहा है।




