रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के रेल्वे स्टेशन जयनगर के सर्कुलेटिंग परिसर में करीब 60 वर्षो से निर्धारित रिक्शा-तांगा पड़ाव स्थल पर साईकिल एवं मोटरसाइकिल स्टेंड का स्थल चिन्हित हो जाने के कारण तांगा चालकों को होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए AICCTU से संबंधित रिक्शा-तांगा युनियन के अनुमंडल सचिव भूषण सिंह के नेतृत्व में दर्जनों तांगा चालकों ने अपनी समस्याएं के संबंध में आर पी एफ प्रभारी गोविंद सिंह एवं वाणिज्य अधीक्षक अनील सिंह से मुलाकात कर तांगा चालकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए करिब 60 वर्षो से कई पुस्तों से तांगा चला कर बाल-बच्चो को गुजर बसर कर रहे गरीब तांगा चालकों के रोजी-रोटी के हित में उचित निदान करने की मांग किया गया।
मौके पर मोहम्मद शौकत, सुलिन्दर राम, मोहम्मद छोटू, नईम मुस्तफा, मिश्री यादव, ब्रह्मदेव राम, सकलदेव राम, विनोद पासवान, सहित अन्य दर्जनों तांगा चालकों ने भी मौके पर मौजूद थें।




