रिपोर्ट अनमोल कुमार
1 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के जांबाजों के साथ बातचीत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,”भारत अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों के मामले में भाग्यशाली नहीं रहा है… लेकिन हमने इसे नियति नहीं माना है। हमने अपनी नियति स्वयं तय की है…इसका एक उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर है।
2 रक्षा मंत्री ने कहा कि हम पहलगाम की भयावह घटनाओं को नहीं भूले हैं और जब भी हम उन्हें याद करते हैं,हमारा दिल भारी हो जाता है और मन क्रोध से भर जाता है। वहां जो हुआ उसने हम सभी को झकझोर दिया। लेकिन वह घटना हमारे मनोबल को नहीं तोड़ पाई
3 राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा के बयान से फिर से विवाद शुरू हो गया है सैम पित्रोदा ने कहा:पाकिस्तान में मुझे घर जैसा लगा,नेपाल-बांग्लादेश में भी विदेश जैसा नहीं लगता,भारत पड़ोसी देशों से संबंध मजबूत करे
4 सुबह 4 बजे उठो,36 सेकंड में 2 वोटर मिटाओ, फिर सो जाओ-ऐसे भी हुई वोट चोरी!’चुनाव का चौकीदार जागता रहा,चोरी देखता रहा…राहुल गांधी ने फिर चुनाव आयोग पर साधा निशाना
5 GEN-Z खड़ा हुआ तो गांधी फैमिली देश छोड़कर भागती नजर आएगी,निशिकांत दुबे बोले:राहुल गांधी गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं
6 दूसरी तरफ,संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी नाकाम नेतृत्व की वजह से कांग्रेस बार-बार हार रही है और देश की जनता अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। रिजिजू ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आरोप लगा रहे हैं
7 हरियाणा में गुटखा,पान मसाला और तंबाकू पर प्रतिबंध बढ़ा,उत्पाद किसी भी नाम से नहीं बेचे जा सकेंगे
8 आज ही के दिन हुई थी सिंधु जल संधि;दशकों तक नुकसान झेलता रहा भारत,अब पाकिस्तान की बारी
9 आईफोन-17 की बिक्री शुरू,मुंबई BKC स्टोर में झगड़े लोग,एपल स्टोर्स पर देर रात से लाइनें,सबसे पतले आईफोन की कीमत ₹1.20 लाख
10 वोडाफोन आइडिया का शेयर आज 12% चढ़ा, वजह-सुप्रीम कोर्ट में कंपनी के AGR मामले की सुनवाई टली,सरकार ने समय मांगा
11 उत्तराखंड में 16 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स,हिमाचल के किन्नौर में बादल फटा-लैंडस्लाइड; MP में सामान्य से 187.96mm ज्यादा बारिश
12 एशिया कप इतिहास में नंबर-1 बनेगी टीम इंडिया,46वीं जीत के साथ टॉप पर आने का मौका,आज ओमान से मुकाबला
13 सेंसेक्स 400अंक गिरकर 82,600 पर कारोबार कर रहा,निफ्टी में 100 अंकों की गिरावट; FMCG और ऑटो शेयरों में बिकवाली
14 रूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी;बीते 3 महीनों में 7 तीव्रता से ज्यादा के 4 भूकंप आए
15 पाकिस्तान-सऊदी की डिफैंस डील से चीन खुश,एक्सपर्ट बोले:पश्चिमी मोर्चे पर भारत के लिए एक नया खतरा बढ़ा
16 वोटर अधिकार यात्रा’ नहीं,घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ है राहुल की अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला
17 चीन की फिर धमकी: किसी भी कीमत पर ताइवान पर होगा कब्ज़ा, बाहरी हस्तक्षेप नहीं मंजूर
18 मारुति ने की सबकी बोलती बंद! अपनी कारों को 1.29 लाख रुपए तक सस्ता किया
19 राहुल गांधी का बड़ा बयान:देश के युवा और Gen-Z करेंगे संविधान की रक्षा,रोकेंगे वोट चोरी
20 आरोप लगाने के बाद माफी मांगना राहुल गांधी की आदत,वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा का हमला
21 राहुल गांधी के आरोप गलत एवं निराधार:किसी भी मत को ऑनलाइन नहीं हटा सकते,चुनाव आयोग ने आरोपों को किया खारिज
22 अंतरराष्ट्रीय समुदाय सुनिश्चित करे कि लश्कर और जैश को अफगानिस्तान में पनाह न मिले:भारत
23 UN:संयुक्त राष्ट्र के गाजा युद्धविराम प्रस्ताव पर अमेरिका ने एक बार फिर किया वीटो,बाकी सभी देश थे पक्ष में
24 पीएम मोदी 25 को जाएंगे बांसवाड़ा,45 हजार करोड़ के न्यूक्लियर पॉवर प्लांट का करेंगे शिलान्यास
25 मैं भारत और पीएम मोदी के बहुत करीब…रूस से तेल खरीद पर आलोचना के बाद बदले ट्रंप के सुर
26 मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं,भगवान विष्णु की प्रतिमा वाले बयान पर विवाद के बाद बोले सीजेआई
27 ट्रंप दुनिया के शहंशाह नहीं हैं’ ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने अमेरिका के साथ रिश्तों पर कहा?
28 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेगी पतंजलि,PM मोदी के जन्मदिन पर बाबा रामदेव का ऐलान:हेल्थ चेकअप एवं निशुल्क लीवर उपचार कैम्प भी लगाएंगे
29 पक्षी से टकराने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की इमरजेंसी लैंडिंग,हैदराबाद जा रहे 103 यात्री सुरक्षित
30 नागरिकों को निकालने के बाद,इज़राइल ने दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया
31 आगरा में अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार,भेजा गया जेल;बेटी-दामाद भी यहीं के निवासी
32 लगा था यूक्रेन जंग रुकवाना बहुत आसान होगा,पर पुतिन से निराश हू,ब्रिटेन के PM से मिलकर बोले ट्रंप
33 मेंडिस की तूफानी पारी से श्रीलंका जीता,AFG बाहर,BAN की भी बल्ले-बल्ले
34 CDS बोले:ऑपरेशन सिंदूर में हमने पाकिस्तान को हराया,फौज वह जगह, जहां भाई-भतीजावाद नहीं,आर्म्ड फोर्सेस देश सेवा और दुनिया देखने का अच्छा मौका
35 CJI की सफाई:सभी धर्मों का सम्मान करता हूं, खजुराहो की खंडित मूर्ति बदलने की याचिका पर कहा था-भगवान से खुद करने को कहो
36 दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन की टीम ने भारत से भागे ललित मोदी के भाई समीर मोदी को अपहरण और दुष्कम के आरोप में गिरफ्तार किया है। समीर मोदी एक बड़े उद्योगपति हैं
37 राहुल गांधी की गुजरात यात्रा हुई रद्द,दिल्ली में खराब मौसम के कारण फ्लाइट कैंसिल,अब आज जूनागढ़ पहुँचे
38 कर्तव्य पथ पर आज बना कीर्तिमान,10 KM लंबी बनी लाइव पेटिंग;35 हजार से अधिक कलाकर लिए हिस्सा
39 मेरे भारत से घनिष्ठ संबंध,PM मोदी के साथ भी अच्छे रिश्ते’;लंदन दौरे पर ट्रंप ने मानी अहमियत
40 मेरे पास कोई नैतिक अधिकार नहीं कि इस पर टिप्पणी करूं,75 साल की उम्र वाले सवाल पर बोले शरद पवार




