सैम पित्रोदा के दुस्साहसी बयानों पर विपक्ष की चुप्पी शर्मनाक : विजय सिन्हा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पित्रोदा के ‘पाक परस्त’ बयान से कांग्रेस-राजद की असलियत सामने आई : विजय कुमार सिन्हा

बिहारी, नारी और देश की अस्मिता से बार-बार खिलवाड़ कर रहा विपक्ष : विजय कुमार सिन्हा

कांग्रेस-राजद की सोच देश के संविधान और संप्रभुता के लिए घातक : विजय कुमार सिन्हा

लखीसराय 19 सितंबर

गांधी परिवार के करीबी और प्रवासी कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा द्वारा ‘पाकिस्तान को घर जैसा’ बताने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के घनिष्ठ और कांग्रेस से जुड़े दो प्रधानमंत्रियों के सलाहकार रहे व्यक्ति के द्वारा पाकिस्तान को घर जैसा बताना बेहद शर्मनाक है। राहुल गांधी इन्हीं ‘पाकिस्तान परस्त’ सैम पित्रोदा को ‘अंकल सैम’ कहकर अपना अभिभावक बताते हैं। पित्रोदा कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी होकर बार-बार देश की छवि को कलंकित करने का दुस्साहस करते हैं और कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष मौन समर्थन में चुप रहता है। यह देश की संप्रभुता और वैश्विक छवि दोनों के लिए चिंतनीय है।

श्री सिन्हा ने कहा कि यही सैम पित्रोदा हैं जिन्होंने बीते दिनों मां भारती की संतानों को लेकर नस्लवादी टिप्पणी की थी। उन्होंने हम भारत के लोगों को बदसूरत बताकर हमारी तुलना चाइनीज और अफ्रीकन लोगों से की थी। उनका खुद का वास्तविक नाम सत्यनारायण पित्रोदा है। लेकिन उनको अपने भारतीय नाम तक से परहेज है। भारत और भारतीयता के प्रति उनके मन में हमेशा से तिरस्कार का भाव रहा है। ऐसे लोग कांग्रेस और इंडी गठबंधन के थिंक टैंक रहे हैं। इसी से इंडी गठबंधन के लोगों की नीति और नीयत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

श्री सिन्हा ने आगे कहा कि राजद और कांग्रेस के लोग जानबूझकर कर बार-बार बिहार और बिहारियों की अस्मिता, माँ और महिला की अस्मिता तथा देश की अस्मिता को लज्जित करने वाले बयान देते हैं। इन लोगों में देश के समाज, संविधान, संस्थाओं और संप्रभुता को लेकर कोई सम्मान का भाव नहीं रह गया है। इसीलिए बिहार और देश की जनता ने राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक घोषित कर दिया है।

Join us on: