पटना पुलिस ने राइफल, पिस्तौल व जिंदा कारतूस समेत दो बदमाश को दबोचा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बिहार पुलिस का अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है!

18 सितम्बर 2025 को पटना जिले के पिपलावा थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति के घर पर अवैध हथियार छिपाकर रखे गए हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 01 राइफल, 01 देसी कट्टा और 07 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

Join us on: