जमुई- सीएसपी संचालक से 16 लाख की लूट, जमकर फायरिंग, भागने के क्रम में एक शख्स को कुचला, हुई मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – कुमार हर्ष!


जमुई से बड़ी खबर,अपराधियों का तांडव,हथियार के बल पर फायरिंग करते हुए सीएसपी संचालकों से लगभग 16 लाख रुपए की लूट,अपराधियों ने भागने के क्रम में अपने चार पहिया वाहन से एक व्यक्ति को रौंदा,हुई मौत….इलाके में मचा हड़कंप,छानबीन में जुटी पुलिस

खबर जमुई जिले के झाझा थानाक्षेत्र से जुड़ी हुई है जहां देर शाम सीएसपी संचालक से सोलह लाख रुपए लूट का मामला सामने आया है।जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार बरनवाल ने बताया कि उनका सीएसपी झाझा के करहरा में है और वो 4 सीएसपी संचालकों के लगभग 16 लाख रुपए कैश लेकर अपनी ऑल्टो गाड़ी से जा रहे थे।इसी बीच नागी डैम से करीब 1 किलोमीटर आगे कारापथर के पास कुछ लोग अपनी चार पहिया वाहन से हथियार से लैश होकर आए और अचानक हथियार दिखाते हुए फायरिंग कर पैसे का बैग छीनकर ले गए।
बड़ी बात ये है कि उक्त गाड़ी जो अपराधियों की थी उसने एक व्यक्ति को भी रौंद दिया जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की भी बात सामने आई है और हथियार बरामद किए जाने की बात बताई जा रही है।फिलहाल झाझा डीएसपी राजेश कुमार,थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं झाझा थाना की पुलिस बल इस लूटकांड मामले को लेकर काफी गंभीर है और लगातार छापेमारी किया जा रहा है।बता दें कि उक्त व्यक्ति जो अपराधियों द्वारा लूटकांड घटना के बाद उनकी गाड़ी से घायल हुआ उसकी मौत की बात सामने आई है।
हालांकि प्रशासन द्वारा इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि असल में कितने रुपए सीएसपी संचालकों के पास थे।

Join us on: