उर्मिला ठाकुर के माध्यम से तेजस्वी यादव को ज्ञापन देकर बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की माँग!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

आज बेगूसराय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने आए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव से बेगूसराय प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर कहा कि चुनावी एजेंडा में बेगूसराय प्रमंडल बनाने का वचन दिया जाय ।।
प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा, पूर्व पार्षद प्रकाश कुमार सिन्हा,कल्याण कुमार, व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष जय राम दास, संजय मंगोतिया, सुशील कुमार राय, इंद्रजीत राय, राजेश कुमार सिन्हा, करण कुमार सहित अनेकों सदस्य शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने बेगूसराय को प्रमंडल घोषित करने की पुरज़ोर माँग रखते हुए नेता प्रतिपक्ष को मांग पत्र सौंपा । जापान मेंकहा गया कि बेगूसराय प्रमंडल
बेगूसराय की जनता का हक और अधिकार है, क्योंकि बिहार में सर्वाधिक राजस्व देने वाला जिला बेगूसराय है। हमारा दायित्व है कि जनता की भावनाओं को समझा और सम्मान दिया जाए।”

इस प्रकार, नेता प्रतिपक्ष द्वारा दिए गए आश्वासन से बेगूसराय प्रमंडल बनाओ अभियान समिति तथा जिले की जनता में नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार हुआ है।

Join us on: