लखीसराय को मिली बड़ी सौगात – लाल पहाड़ी पर पर्यटन सुविधाओं हेतु 23 करोड़ की निविदा जारी- विजय कुमार सिन्हा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

  1. लखीसराय को मिली बड़ी सौगात – लाल पहाड़ी पर पर्यटन सुविधाओं हेतु 23 करोड़ की निविदा जारी
  2. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा जी की पहल – लाल पहाड़ी बनेगा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल
  3. इतिहास और संस्कृति को नई पहचान – लाल पहाड़ी विकास परियोजना के लिए 10 अक्टूबर तक निविदा दाखिल
  4. लखीसराय पर्यटन का नया केंद्र – लाल पहाड़ी पर होगा भव्य विकास कार्य

लखीसराय, 16 सितम्बर 2025

माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी के अथक प्रयास एवं पहल से लखीसराय जिला अंतर्गत राजकीय सुरक्षा घोषित “लाल पहाड़ी” पुरातात्त्व स्थल पर पर्यटक सुविधाओं के निर्माण एवं विकास कार्य हेतु निविदा (Tender) जारी कर दी गई है।

कार्य का विवरण (निविदा सूचना के अनुसार)

कार्य का नाम – लाल पहाड़ी पुरातात्त्व स्थल पर पर्यटक सुविधाओं का निर्माण एवं विकास।

अनुमानित मूल्य – ₹23,24,40,000/- (तेईस करोड़ चौबीस लाख चालीस हजार रुपये)।

बोली सुरक्षा राशि (EMD) – ₹33,24,400/- (तैंतीस लाख चौबीस हजार चार सौ रुपये)।

बोली प्रक्रिया शुल्क – ₹10,000/- (दस हजार रुपये)।

निविदा सेवा की अवधि – 120 दिन।

ऑनलाइन निविदा दाखिल करने की अंतिम तिथि – 10 अक्टूबर 2025, अपराह्न 3 बजे तक।

इस परियोजना से लाल पहाड़ी पर पर्यटकों की सुविधा के लिए आवश्यक बुनियादी ढाँचे का विकास होगा। लखीसराय के ऐतिहासिक एवं पुरातात्त्विक महत्व को नई पहचान मिलेगी। साथ ही साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे एवं जिले की सांस्कृतिक धरोहर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक उजागर होगी।

माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी ने कहा कि –
“लखीसराय के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को नई दिशा देना हमारी प्राथमिकता है। लाल पहाड़ी को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।”

यह परियोजना निश्चित ही लखीसराय के विकास और पहचान को नई ऊँचाई प्रदान करेगी।

Join us on:

और पढ़ें