पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर, डीएम डॉ. त्यागराजन ने लिया जायजा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम ने संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजाम, लाइटिंग, पेयजल आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम नेतागण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। विजयादशमी के दिन रावण दहन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

जिलाधिकारी ने सुरक्षा, लाइटिंग, पेयजल आदि का खास ख्याल रखने के निर्देश दिए हैं। दशहरा कमिटी के सदस्यों से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी इकट्ठा की जा रही है। गांधी मैदान में 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन होगा।

यह आयोजन पटना में दशहरा पर्व के दौरान महत्वपूर्ण है, जिसमें वीवीआईपी और दर्शकों की भारी संख्या को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

Join us on:

और पढ़ें