रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के नगर मुख्यालय से लेकर सभी प्रखंडों में बंद का असर देखा गया। इस दौरान बासोपट्टी प्रखंड में एनडीए गठबंधन के आह्वान पर बिहार बंद का व्यापक असर देखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को कथित रूप से अपमानित करने के विरोध में आयोजित इस बंद में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक सड़कें जाम रहीं।
बासोपट्टी का मुख्य बाजार, मानापट्टी चौक और थाना चौक सहित कई इलाकों में दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। एनडीए समर्थक सुबह से ही सड़कों पर उतर आए और सरको पर प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय बाजार में मार्च निकाला। एन डी ए समर्थकों ने इस दौरान केंद्र सरकार के समर्थन में नारे लगाए। वही
प्रशासन ने बंद को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दी थी। बासोपट्टी थाना पुलिस और अंचल पुलिस बल लगातार गश्त करते रहे। कय संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। लोगों ने बताया है कि बंद शांतिपूर्ण रहा।
स्थानीय एनडीए समर्थकों का कहना था कि भारतीय संस्कृति में माता को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। प्रधानमंत्री की मां का अपमान पूरे देश की संस्कृति का अपमान है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
बंद को लेकर लोगों में मिश्रित प्रतिक्रिया रही। कुछ लोगों ने इसका समर्थन किया। वहीं दैनिक मजदूरों और आम यात्रियों ने कहा कि अचानक बंद से उनकी आजीविका प्रभावित हुई है।




