सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता के नेतृत्व में महिला मोर्चा का कांग्रेस के विरुद्ध प्रदर्शन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

आज राज्यसभा सांसद सह बिहार महिला मोर्चा की माननीय अध्यक्ष डॉ. धर्मशीला गुप्ता जी की अध्यक्षता में भाजपा महिला मोर्चा, बिहार प्रदेश द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं राजद नेता तेजस्वी यादव के वोटर अधिकार यात्रा के मंच से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की स्वर्गीय माता जी पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग के विरोध में पटना के वीर चंद्र पटेल मार्ग पर मौन आक्रोश विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
आक्रोश प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी के साथ आम महिला शामिल हुई।

गौरतलब हो कि, मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार चरणवद्ध कार्यक्रम के तहत आज महिला मोर्चाबिहार के सदस्यों द्वारा काले वस्त्र पहन कर एवं मौन आक्रोश व्यक्त कर कांग्रेस नेता और राजद के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए एक स्वर में कहा कि आदरणीय देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की स्वर्गीय माता के लिए ऐसी अमर्यादित भाषा का उपयोग करना निंदनीय हैं इस कृत्य के लिए कांग्रेस और राजद को प्रधानमंत्री जी, देश एवं समस्त नारी शक्ति से माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य स्वर्गीय माताजी के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग अत्यंत निंदनीय है। यह केवल प्रधानमंत्री जी की माताजी का नहीं, बल्कि हर मां और हर महिला के सम्मान का अपमान है। राजनीति में असहमति हो सकती है, लेकिन मातृ सम्मान पर प्रहार हमारी संस्कृति के खिलाफ है। राहुल और तेजस्वी को इस घृणित कृत्य के लिए देशवासियों और बिहार की जनता से माफी माँगनी चाहिए।इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज जायसवाल, श्रीमति शीला कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री श्रीमती भारती सुमन, दिलमणि मिश्रा जी पटना महानगर अध्यक्ष सोनी मिश्रा, रागिनी रानी, दिव्या गुंजन, हेमलता वर्मा ,दिल मणि मिश्रा, चेतना सिन्हा
सीमा पांडेय, शशि बलडीहार प्रदेश मिडिया इंचार्ज कुमारी बसुधा, माला सिन्हा, प्रीति पाठक, गुड़िया तिवारी, माला सिन्हा, पिंकी यादव ,किरण कुमारी,एवं सुनीता दुबे समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्य और आम महिला शामिल हुई।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें