युवक को महिला अभ्यर्थियों का विडियो बनाना परा महंगा, जमकर हुई पिटाई।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

खबर सहरसा से है जहाँ स्टेडियम परिसर में चल रहे होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के दौरान पेड़ पर चढ़कर एक युवक को महिला अभ्यर्थियों का विडियो बनाना महंगा पड़ गया. दरअशल स्टेडियम परिसर में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के लिए महिला अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया जा रहा था. इस दौरान एक युवक पेड़ पर चढ़कर अपने मोबाइल फोन से बहाली प्रक्रिया का विडियो बना रहा था इस दौरान पुलिस की नजर युवक पर पड़ी तो पुलिस के जवानों ने युवक को घेर लिया लिया और फिर कड़ी मसक्कत के बाद किसी तरह पेड़ पर चढ़कर युवक को नीचे उतारा. युवक का आरोप है कि पुलिस के जवानों पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर मोबाइल फोन से सारा वीडियो डिलीट कर दिया. इधर इस घटना के बाद होमगार्ड अभ्यर्थियों के परिजन स्टेडियम परिसर के बाहर गोलबंद हो गए हालांकि पुलिस ने तुरंत ही सभी लोगों को वहां से हटा दिया. इस सम्बंध पीड़ित युवक का कहना है उसकी बहन भी होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में शामिल हुई थी जिसका की आज फिजिकल टेस्ट था और वो स्टेडियम के समीप पेड़ पर चढ़कर विडियो बना रहा था जिसपर पुलिस के जवानों ने उसे पेड़ से उताड़ कर पकड़ ली और फिर जमकर पिटाई कर दिया. वहीं इस मामले में होमगार्ड के कमांडेंट संदीप कुमार ने बताया कि आज होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के लिए महिलाओं का फिजिकल टेस्ट लिया जा रहा था, इस दौरान युवक पेड़ पर चढ़कर वीडियो बना रहा था. जिसके बाद उसे पुलिस बलों द्वारा पेड़ से उतारा गया. पूछताछ के दौरान पता चला है कि युवक निजी कोचिंग चलाता है और होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में शामिल अपने ही स्टूडेंट का विडियो बना रहा था. जिसे हल्का बल प्रयोग कर बाहर निकाल दिया गया, युवक द्वारा मारपीट का गलत आरोप लगाया जा रहा है.

बाइट..1 :- जसवीर कुमार, पीड़ित युवक।
बाइट..2 :- संदीप कुमार, होमगार्ड कमांडेंट।

Join us on:

Leave a Comment