:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार
– बाढ़ अनुमंडल के राइस गांव में सीआरपीएफ के शहीद जवान की अंतिम विदाई दी गई। शहीद प्रभाकर कुमार शुक्ला गयाजी में सीआरपीएफ की 147वीं बटालियन में पदस्थापित थे। वे 25 दिनों की छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। कुछ दिनों पहले वे अपने ससुराल सकरदास गए थे, जहां 16 जुलाई की सुबह बिजली का करंट लगने से उनकी मौत हो गई। वे 35 साल के थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के अगले दिन ही वे ड्यूटी ज्वाइन करने जाने वाले थे। उनका पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही सभी की आंखें नम हो गई। उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीआरपीएफ के जवानों ने सलामी परेड देकर उनकी अंतिम विदाई की। उमानाथ घाट पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
बाइट शहीद के परिजन
रमेश कुमार शर्मा, एसआई, सीआरपीएफ




