रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई जिले के सिकंदरा नगर पंचायत में नाले पर अवैध कब्जा हटाया गया जल जवाब की समस्या होगी दूर
जमुई जिले के सिकंदरा नगर पंचायत नाले पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटा दिया है सिकंदरा चौक समेत कई लोगों ने नाले पर अवैध कब्जा कर रखा था इस अतिक्रमण के कारण नल की सफाई नहीं हो पा रही थी मोहल्ले में गंदा पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत में शिकायत की मुख्य सड़क पर जल जमाव हो रहा है नगर पंचायत में जांच में पाया कि नाले पर अतिक्रमण किया गया है नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह एवं वार्ड पार्षद के नेतृत्व में नाले पर अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बुलडोजर चलाया गया बता दे कि वार्ड नंबर 4 के लोग जल जमाव की स्थिति से कई दिनों से परेशान थे बारिश के कारण उनके घरों में नल का गंदा पानी प्रवेश कर जा रहा था जिसको लेकर कई दिनों से मिल रही शिकायत का संज्ञान लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अनिशा कुमारी ने बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए नाले पर बने अतिक्रमण को साफ कराया
वाइट -कार्यपालक पदाधिकारी अनिशा कुमारी




