लोगों ने तीन युवक को बचाया एक युवक की डूबने से मौत!

SHARE:

प्रशान्त कुमार

बेगूसराय में चार दोस्त बलान नदी में स्नान करने गए थे तभी चारों दोस्त डुबने लगे हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से तीन युवक को तो बचा लिया गया लेकिन डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पूर्वी पंचायत वार्ड 01 पकड़ी मुनीचक गांव के बलान नदी की है। बताया जाता है कि पकड़ी गांव निवासी संतलाल यादव के 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ बलान नदी में नहाने गया था नहाने के क्रम में सभी डूबने लगा। युवकों को डुबते देख स्थानीय लोगों ने बलान नदी से तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि प्रिंस कुमार की डूबने से मौत हो गई। बाद में प्रिंस कुमार का असर स्थानीय लोगों की मदद से बरामद किया गया। घटना की सूचना पर बीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Join us on:

Leave a Comment