प्रशांत कुमार

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है एक कलयुगी पुत्र ने 75 वर्षीय वृद्ध की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी। पूरी घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी गांव की है। बताया जाता है कि कल दोपहर के बाद 75 वर्षीय कौशल्या देवी अपने घर से बाहर नहीं निकली तो आज सुबह गांव वाले स्थानीय चौकीदार देखने गई तो उसके घर के बाहर ताला लगा हुआ था। स्थानीय लोगों को लगा कि महिला अपने परिजन के यहां कहीं गई होगी, लेकिन पूछताछ में महिला का कहीं पता नहीं चला तब दोपहर में फिर जब गांव वालों ने चारदीवारी से अंदर प्रवेश कर देखा तो अंदर कौशल्या देवी का शव बिछावन पर पड़ा था और उसकी गला रेता हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतिका का अपने बड़े पुत्र दामोदर दास के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था उसी ने अपनी मां की हत्या कर फरार हो गया है फिलहाल पुलिस दामोदर दास की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।




