:- रवि शंकर अमित!
पटना, 08 जुलाई, 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज औरंगाबाद जिला के देवकुण्ड
थाना के भिमलीचक गांव जाकर कुर्था के पूर्व विधायक स्व० सत्यदेव सिंह कुशवाहा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व० सत्यदेव सिंह कुशवाहा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री श्री जयंत राज, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक श्रीमती मनोरमा देवी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य श्री नंदकिशोर कुशवाहा एवं पूर्व विधायक स्व० सत्यदेव सिंह कुशवाहा के परिजन, जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।