बाढ़- 10 साल बाद जिंदा मिली मृत महिला, ससुराल वालों को फंसाने के लिए रचा था नाटक!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बाढ़ अनुमंडल में सालिमपुर थाना अंतर्गत एक मृत महिला 10 साल बाद अचानक जिंदा हो उठी। 2015 में सालिमपुर थाना में ननकी देवी के चाचा लखनदेव राय उसकी हत्या का केस दर्ज कराया था। ननकी देवी के परिजनों ने उसके ससुराल वालों को फंसाने के लिए यह नाटक रचा था। ननकी देवी की शादी काला दियारा में हुई थी। पुलिस कई वर्षों तक इस मामले की जांच में जुटी रही, लेकिन ननकी देवी के हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला। थक हारकर पुलिस ने इस मामले में महिला को मृत मानकर केस को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। लेकिन रविवार की शाम को सालिमपुर थाना को अचानक ननकी देवी के जिंदा होने की खबर मिली। एक बार फिर पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने एक बार फिर इस मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया। पुलिस को जांच के दौरान काफी चौंकाने वाली जानकारी मिली। ननकी देवी ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए अपने मृत होने का नाटक रचा था। जब ननकी देवी के परिजनों पर पुलिस ने दबाव डाला, तो सारी कहानी खुलकर सामने आ गई। वह लोगों की नजरों से छिपकर दूसरी शादी कर पटना में रह रही थी। अब पुलिस इस मामले में ननकी देवी द्वारा दूसरी शादी करने के लिए पूरा नाटक रच ससुराल वालों को फंसाने के एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस को शक है कि महिला अपने ससुराल के लोगों से पैसा ऐंठने के लिए भी नाटक रच सकती है। पुलिस ने ननकी देवी के चाचा को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार महिला के दूसरे पति की मौत हो चुकी है और महिला अपने बच्चों के साथ रहती थी वह पटना में प्राइवेट काम करती थी।
इस मामले को लेकर ननकी देवी से बातचीत का प्रयास किया गया लेकिन उनके परिजनों ने उनकी जानकारी देने से इनकार किया।

Join us on:

Leave a Comment