:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार
बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थानांतर्गत चंपापुर के पास एक स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़ी एक बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आजल कुमारी, जिसकी उम्र 14 वर्ष है, तेजाबीघा गांव की रहनेवाली थी। वह अपनी मां के साथ बैकटपुर जा रही थी। तभी तेजी से आ रही एक स्कूल बस ने रॉन्ग साइड से आजल को टक्कर मार दी। वह सड़क किनारे कुछ दूर जाकर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ड्राइवर ने बस को पीछे कर दोबारा बच्ची के ऊपर बस चढ़ा दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूल बस पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों तक शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही बख्तियारपुर विधायक अनिरुद्ध कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। पुलिस प्रशासन के काफी समझाने के बाद लोग जाम हटाने पर राजी हुए। बस चालक वाहन सड़क किनारे लगाकर फरार हो गया।
पप्पू ने बताया कि बिना नंबर प्लेट की स्कूल बस ने बच्ची को टक्कर मार दी। जिसपर कार्यवाई की जाए।
स्थानीय विधायक अनिरुद्ध यादव ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है, आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर शांत किया गया है। उन्होंने सरकार से पीड़ित पक्ष को उचित मुआवजे की मांग की है।




