टेंपो और पिकअप की सीधी टक्कर में टेंपो सवार 2 मजदूर की मौत, 7 घायल!

SHARE:

रिपोर्ट- बिकास कुमार

  • खगड़िया से ट्रेन पकड़ने टेंपो से आ रहे थे सहरसा
  • मजदूरी करने जाना चाहते थे पंजाब
  • सभी मजदूरी एक ही गांव के थे निवासी
  • पिकअप चालक फरार

सहरसा :- शनिवार की देर रात जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के चकला गांव स्थित चौक के निकट तेज और अनियंत्रित पिकअप और टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो में सवार 12 मजदूर में से 2 मजदूरों की मौत हो गई। वही 7 मजदूर घायल हो गए। जबकि अन्य मजदूरों को हल्की चोटें लगी थी। सभी मजदूर एक ही गांव खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोबिन गांव निवासी थे। वे सभी टेंपो से सहरसा रेलवे स्टेशन आ रहे थे। जहां से वे पंजाब के लिए ट्रेन पड़कर मजदूरी करने पंजाब जाना चाहते थे। लेकिन रास्ते में ही हुई दुर्घटना में जहां गांव में कोहराम मच गया।

वही एक साथ दो चचेरे भाई का शव गांव पहुंचते ही परिजनों के बीच मातम पसर गया। एक साथ दोनों शव के संस्कार के बाद रविवार को पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। किसी के घर का चूल्हा नहीं जला।

जबकि घायल का इलाज पहले सौर बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल को सदर अस्पताल रेफर किया गया। जबकि हल्की और मामूली चोट से घायल मजदूर को इलाज के बाद वापस घर भेज दिया गया।

किनकी हुई मौत –
दुर्घटना में मामूली रूप से घायल बोबील गांव निवासी विलास राम और राम सहाय पासवान ने बताया कि वे लोग गांव से निकल कर सहरसा रेलवे स्टेशन आ रहे थे। जिसके लिए उन लोगों ने टेंपो संख्या – बीआर 19 पी 4249 को रिजर्व किया था। जिस पर सवार होकर रात के लगभग 7 बजे खगड़िया जिले के बिलदौर थाना क्षेत्र के बोबिल गांव से निकले थे। रात के लगभग 9 बजे सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के कचरा गांव के निकट पहुंचे ही थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार की अनियंत्रित लोडेड पिकअप भान संख्या – बीआर 11 जीसी 7771 सामने से उनके टेंपो में जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे टेंपो में आगे में बैठे उनके गांव के रघुनंदन राम के 25 वर्षीय पुत्र विजय राम और केशव राम के 45 वर्षीय पुत्र जवाहर राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बैठे बीच में बैठे लोगों को गंभीर चोटे लगी। चुंकि वे लोग पीछे बैठे हुए थे। इसलिए उन्हें मामूली चोट लगी थी।

क्या कहते हैं ग्रामीण –
ग्रामीण अलका देवी और सुबोध शर्मा ने बताया कि सभी गरीब परिवार से थे। वे लोग मजदूरी करने पंजाब जा रहे थे। वे लोग सहरसा रेलवे स्टेशन से पंजाब के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए निकले थे। अब उनके परिवार का गुजारा कैसे होगा .?

क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी –
सौर बाजार थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि टेंपो और पिकअप की टक्कर में दो मजदूर की मौत हुई है। घायल का इलाज चल रहा है। मृत दोनों मजदूर के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया था। पिकअप और टेंपो को जब्त कर ली गई है। पिकअप चालक फरार है मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें