बाढ़ -रील बनाने के चक्कर में ई रिक्शा में मारी टक्कर, 5 घायल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

-बाढ़ अनुमंडल में मोकामा के बरहपुर गांव के रहने वाले दो युवकों ने रील बनाने के चक्कर में अपना हाथ पैर तुड़वा लिया। इनके रील बनाने के चक्कर में ऑटो पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। वे दोनों युवक लहरिया कट बाइक चलाते हुए अपनी बहन के यहां बख्तियारपुर जा रहे थे। तभी NH 31 पर अचुआरा गांव के पास पीछे बैठे युवक ने लहरिया कट बाइक का रील बनाना शुरू किया। इसी दौरान बाइक चला रहे युवक का बैलेंस बिगड़ गया और उसने रॉन्ग साइड जाकर सड़क किनारे खड़े ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर पलट गई, जिसमें सवार दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। आवाज सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। सभी ने घायलों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचा दिया। दोनों बाइक सवार हाथ पैर तुड़वाकर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। साथ ही ऑटो में सवार तीनों लोगों का प्राथमिक उपचार कर भेज दिया गया है। घायल युवक की पहचान बरहपुर गांव निवासी मिथुन कुमार (25) और राजेश कुमार (22) के तौर पर हुई है।

घायल राजेश कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन के पास बख्तियारपुर जा रहा था तभी अचानक ई-रिक्शा ने सामने से ओवरटेक कर दी, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया और टक्कर हो गई। उसने रील बनाने की बात से इनकार कर दिया।

संजय सिंह ने बताया कि बाढ़ के कचहरी से ही बाइक सवार दोनों युवक तेज गति से लहेरिया कट चलाते हुए रील बनाते आ रहे थे और सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। घटनास्थल से थोड़ी दूर पहले दो महिला खड़ी थी, हादसा होते ही दोनों महिला दौड़कर पहुंची और बचाने के लिए तेज आवाज लगाई जिसके बाद सभी लोग यहां पहुंचकर घायल को अनुमंडल अस्पताल बाढ़ भेजा।

टिंकू कुमार ने बताया कि बाढ़ से बख्तियारपुर की ओर मोटरसाइकिल से दो युवक रील बनाते जा रहे थे और वाहन तेज गति से लहेरिया कट चल रहा था। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा युवक मोबाइल से रील बना रहा था।

एएसआई श्रवण कुमार निराला ने बताया कि अचुआरा गांव के पास एनएच-31 पर मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि मोटरसाइकिल सवार लहेरिया कट चला रहा था और मोबाइल फोन चमका रहा था।

बाइट – पुलिस पदाधिकारी
बाइट – स्थानीय

Join us on:

Leave a Comment