रिपोर्ट- निभाष मोदी
भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र के श्रीपुर खिरीबांध गांव के महादलित टोले में कुछ नशेड़ियों ने महादलित समुदाय के एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही बाईपास थाना की पुलिस और 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशेड़ियों ने कैची और लोहे की रॉड से युवक के सिर और पेट पर हमला किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के समीप की बगीचे में नशेड़ी अक्सर नशा करने के लिए जुटते हैं बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को शांत करा लिया गया है
बाइट — रंजीत कुमार पासवान




