मुजफ्फरपुर के चाँदनी चौक पर संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष और बीजेपी नेता मृतुन्जय झा का जोरदार स्वागत!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

पटना से मधुबनी जाने के दौरान मुजफ्फरपुर के चाँदनी चौक पर संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष और बीजेपी नेता मृतुन्जय झा का जोरदार स्वागत किया गया। उनके समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से नवाजा, और इस उत्सव के माहौल में मृतुन्जय झा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बनेगी।

उन्होंने बिहार में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले बिहार के लोग बाहर अपमानित होते थे, लेकिन अब वे गर्व महसूस करते हैं। केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की गति तेज है।

मृतुन्जय झा ने संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने और इसके शिक्षण व्यवस्था को सुधारने के लिए चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के बारे में भी बताया। इस मौके पर उनके समर्थक काफी उत्साहित नजर आए और “जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए एकजुटता का प्रदर्शन किया। स्वागत में अभिमन्यु कुमार शाह जैसे कई समर्थक शामिल रहे।

बाइट:- मृतुन्जय झा
बाइट :- अभिमन्यु कुमार शाह BJP नेता और मृतुन्जय झा के समर्थक

Join us on:

Leave a Comment