रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार
मोतिहारी बंजरिया थाना के सिसवा गांव में कुछ दिन पहले हुए मुखिया, प्रखंड प्रमुख आदि के चुनाव के बाद वोट नही दिया तो अब परेशान किया जा रहा है।
बंजरिया थाना के सिसवा गांव के एक उर्दू शिक्षक मो. शमसाद आलम को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। धमकी देने वाला गांव के प्रखंड प्रमुख जफीर आजाद एवं मुखिया पति फैजूरहमान हैं। इनके द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रहीहै।मुखिया एवं प्रखंड प्रमुख के द्वारा मनरेगा का काम किया जा रहा है जिसके लिए उर्दू शिक्षक मो. शमसाद आलम के खेत से मिट्टी काटी जा रही हैं। शमसाद आलम ने बताया कि वह अपने खेतो को बोवाई के लिए तैयार कर रहे थे। लेकिन मुखिया एवं प्रखंड प्रमुख के द्वारा मेरे खेतो से जेसीबी से मिट्टी काट कर मनरेगा के कार्य करवाया जा रहा है। उसके लिए मेरा खेत के बीच मे से मिट्टी काट रहे है। जिसके बाद मैने बंजरिया थाना को आवेदन दिया लेकिन बंजरिया थाना पुलिस कुछ नही किया तो पुलिस अधीक्षक एवं जिला अधिकारी, उपविकास आयुक्त को एक एक कर आवेदन दिए। उसके बाद बगैर मुझे सुचना दिए मेरे खेतो मे अमीन जीतेन्द्र प्रसाद कुशवाहा के नापी किया गया। अमीन ने जांच रिपोट मे लिखा है की भूमी के अंदर से मिट्टी कटा हुआ है।शिक्षक शमसाद आलम का कहना है कि मुखिया एवं प्रखंड प्रमुख दोनों दबंग है लेकिन मै तो एक किसान,उर्दू शिक्षक हुँ और मैं उन लोगों की धमकी से डरकर पुलिस अधीक्षक एवं जिला अधिकारी के कार्यालय के चक्कर लगा रहा हूँ ताकि मेरे जान मान की सुरक्षा हो सके। क्योंकि वे लोग मेरे साथ कोई भी अनहोनी करवा सकते है।
बाइट :—-शिक्षक शमसाद आलम।




