अरविंद कुमार

मोतिहारी के पीपराकोठी में कृषि विज्ञान केंद्र में द्वितीय दीक्षांत समारोह में भारत क उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, बिहार के राज्यपाल,केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह तथा स्थानीय विधायक सह मंत्री गण विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सैेतालीस छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जायेगा। जिसमें से सर्वश्रेष्ठ नौ छात्रों को उपराष्ट्रपति के हाथों गोल्ड मेडल प्रदान किया जायेगा। डा श्रीवास्तव ने कहा कि उपराष्ट्रपति पिपरा कोठी कैंपस मे़ पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यानिकी एवं वानिकी कालेज के विभिन्न भवनों का भी उद्धाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह को महात्मा गांधी को प्रयोग स्थली की धरती चंपारण में लेने का निर्णय उन्होंने इसलिये लिया ताकि छात्रों को इस स्थान के महत्व के विषय में पता चला सके। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी एवं वानिकी कालेज के छात्रावास का नाम भी पंडित रामकुमार शुक्ल के नाम पर किया गया है। डा श्रीवास्तव ने बताया कि दीक्षांत समारोह में छह सौ से अधिक छात्र शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह में मिथिला के परिधान को ध्यान में रखकर ड्रेस कोड का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं अधिकारियों ककी विभिन्न कमिटी बनाई गई है जिन लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा पीपी श्रीवास्तव ने कहा कि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय का सबसे बड़ा खुशी का पर्व होता है । उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को लेकर काफी उत्साह है। कुलपति के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान निदेशक शिक्षा डा एम एन झा, विश्वविद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष डा राकेश मणि शर्मा, डा सोमनाथ राय चौधरी,उद्यानिकी एवं वानिकी कालेज के डीन डा कृष्ण कुमार,सूचना पदाधिकारी डा कुमार राज्यवर्धन , कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा अरविंद कुमार समेत विभिन्न वैज्ञानिक एवं अधिकारी उपस्थित थे।




