रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल की सघन निगरानी नेपाल निर्मित शराब की बड़ी खेप सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के ‘एफ’ समवाय अंतर्गत बी ओ पी पर्सा के सतर्क जवानों द्वारा मधवापुर समवाय एवं बिहार पुलिस के संयुक्त सहयोग से चलाए गए विशेष नाका चेकिंग अभियान में 12 :30 बजे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
सीमा स्तम्भ संख्या 297 के निकट, भारत-नेपाल सीमा से लगभग 180 मीटर अंदर भारत की ओर, विशेष गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में नेपाल निर्मित शराब की भारी मात्रा तथा तीन संदिग्ध व्यक्तियों को तीन वाहनों एवं मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए तस्कर के पास से नेपाल निर्मित सोफी (गौरव ब्रांड) शराब, 300 एम एल की 1140 बोतल, 342 लीटर। एक मारुति वैगनआर, एक मारुति बलेनो, एक महिन्द्रा बोलेरो पिकअप को जब्त किया गया है। गिरफ्तार तस्करों का पहचान मनोज कुमार साहनी, पिता लोटन साहनी, 19 वर्ष, गांव टटैला, थाना कमतौल, जिला – दरभंगा, बिहार।
मुकेश साहनी, 21 वर्ष, पिता तेज नारायण साहनी, गांव टटैला, थाना कमतौल, जिला दरभंगा। बाल गोविंद साहनी, 30 वर्ष, पिता बघवत साहनी, गांव टटैला, थाना कमतौल, जिला दरभंगा के रूप मे बताया गया है।
जब्त की गई शराब, तीनों चार चक्का वाहन एवं तीनों अभियुक्तों को आवश्यक विधी सम्मत कार्रवाई हेतु थाना मधवापुर को सुपुर्द कर दिया गया है।
48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट ने इस कार्रवाई में शामिल दल की सराहना करते हुए कहा है कि भारत-नेपाल सीमा पर किसी भी प्रकार की अवैध तस्करी को रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल सदैव सतर्क एवं कर्तव्यनिष्ठ है, और भविष्य में भी यह प्रयास पूरी तत्परता से जारी रहेंगे।




