चुनाव आयोग पर राजनीति ठीक नहीं, पप्पू यादव का बयान गैरजिम्मेदाराना: मंत्री अशोक चौधरी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

“चुनाव आयोग पर राजनीति ठीक नहीं, पप्पू यादव का बयान गैरजिम्मेदाराना: मंत्री अशोक चौधरी का तीखा हमला”
“डोमिसाइल नीति पर घमासान, मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी को बताया सत्ता से बाहर नेता”

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। आज पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने एक के बाद एक कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

एक तरफ जहां उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली का बचाव किया, वहीं पप्पू यादव के आंदोलन और धमकी भरे बयानों को ‘गैरजिम्मेदाराना’ बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे अपनी आपत्ति कानूनी प्रक्रिया के तहत रखें, न कि अधिकारियों को धमकी दें।

“इलेक्शन कमीशन एक स्वतंत्र संस्था है। किसी भी पार्टी को आपत्ति है तो वह आयोग को प्रेजेंटेशन दे सकती है। पप्पू यादव जो बोल रहे हैं, वह गैरजिम्मेदाराना है। एक जनप्रतिनिधि को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए।”
अशोक चौधरी ने INDIA गठबंधन को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन अपने साथियों को भी नहीं संभाल पा रहा है और जल्द कई लोग इधर-उधर हो जाएंगे।

डोमिसाइल नीति पर चल रही बहस पर भी मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आरक्षित वर्ग की भर्तियों में डोमिसाइल नीति पहले से लागू है, लेकिन अनारक्षित वर्ग में इसे लागू करना व्यावहारिक नहीं होगा। उन्होंने चेताया कि अगर हर राज्य डोमिसाइल लागू कर देगा तो बिहार के बच्चों को बाहर नौकरी पाना मुश्किल हो जाएगा।

“डोमिसाइल नीति पर चर्चा हो सकती है, लेकिन तेजस्वी यादव इसे केवल राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं। उन्हें पता है कि वो सरकार में आने वाले नहीं हैं।”


AIMIM द्वारा RJD को महागठबंधन में शामिल होने के लिए पत्र लिखे जाने पर अशोक चौधरी ने प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है, इसमें हम कुछ नहीं कह सकते।

डोमिसाइल नीति पर मचा घमासान — मंत्री अशोक चौधरी का बयान

Join us on:

Leave a Comment