9 जुलाई को बिहार बंद का ऐलान, पप्पू यादव बोले – वोटबंदी नहीं चलेगी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

“9 जुलाई को बिहार बंद का ऐलान, पप्पू यादव बोले – वोटबंदी नहीं चलेगी””वोटर पुनरीक्षण पर भड़के पप्पू यादव – कहा, गरीबों से छीना जा रहा है लोकतांत्रिक अधिकार”

“वोटर पुनरीक्षण पर भड़के पप्पू यादव – कहा, गरीबों से छीना जा रहा है लोकतांत्रिक अधिकार”

नोटबंदी के बाद अब वोटबंदी – चुनाव आयोग पर पप्पू यादव का बड़ा हमला”

“हम मरना पसंद करेंगे, लेकिन बिहारियों के साथ अन्याय नहीं सहेंगे – पप्पू यादव”

बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक तापमान तेजी से चढ़ रहा है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने पटना में एक प्रेस वार्ता कर वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को ‘वोटबंदी’ करार देते हुए 9 जुलाई को बिहार बंद का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग की साजिश है, जो गरीब, दलित और अतिपिछड़ों को वोट देने से वंचित करने की कोशिश कर रही है। पप्पू यादव ने चेतावनी दी कि अगर यह प्रक्रिया नहीं रुकी तो सड़कों पर संघर्ष होगा और हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की जाएगी।

बाइट: पप्पू यादव, सांसद, पूर्णिया

“हमें मरना मंज़ूर है लेकिन बिहारियों से वोट देने का हक छीना जाए, ये मंज़ूर नहीं। ये वोटबंदी है – गरीबों और पिछड़ों को बाहर करने की साजिश है। 9 जुलाई को बिहार बंद करेंगे, चुनाव आयोग को घेरेंगे और हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।”

“अब आधार कार्ड, राशन कार्ड, जॉब कार्ड तक नहीं मान रहे। क्या अब हमें साबित करना पड़ेगा कि हम भारत के नागरिक हैं? संविधान की धारा 326 का उल्लंघन हो रहा है।”

“मैं यादव, कुशवाहा, कुरमी, दलित और सभी समाज से कहूंगा – अपने वोटर की रक्षा कीजिए। अगर अब नहीं लड़े, तो आपका वोट हमेशा के लिए छिन जाएगा।”

“उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र सरकार सुन ले – अगर हिंदीभाषियों पर अत्याचार हुआ तो हम रण करेंगे – जीवन या मरण का रण।”

Join us on:

Leave a Comment