वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन की प्रकिया तुगलकी फरमान- राजेश राम!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

ब्रेकिंग न्यूज़ हेडलाइन:

“बिहार में कांग्रेस का तुगलकी फरमान के खिलाफ मोर्चा — माय बहन मां योजना को लेकर महिलाओं तक पहुंचाएगी 2500 की बात!”

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है। राजधानी पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज कांग्रेस की अहम बैठक हुई, जिसमें सभी जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों को बुलाया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से जो वोटर लिस्ट संशोधन की प्रक्रिया चलाई जा रही है, वह तुगलकी फरमान की तरह है, जिससे 8 करोड़ मतदाताओं में से 20% को वोट देने से वंचित करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस मुद्दे पर जिला अध्यक्षों से फीडबैक लिया जाएगा और जन-जन तक इसकी असलियत पहुंचाई जाएगी।

मुख्य बाइट: राजेश राम, अध्यक्ष, बिहार कांग्रेस

“इलेक्शन कमीशन का तुगलकी फरमान 8 करोड़ वोटरों पर हमला है। 20% वोट काटने की साजिश चल रही है — हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभी जिलों में सघन अभियान चलाया जाएगा।”

‘माय बहन मां योजना’ का नया अभियान:

बैठक में कांग्रेस ने एक और बड़ा ऐलान किया — महिला कांग्रेस अब ‘माय बहन मां योजना’ के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह की सम्मान राशि का संदेश लेकर घर-घर जाएगी। इस अभियान को भावनात्मक और व्यावहारिक रूप देने के लिए खास पहल की जा रही है।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा 5 लाख महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित किए जाएंगे।

इन पैड्स की पैकिंग पर राहुल गांधी की तस्वीर होगी और ‘नारी न्याय’ का स्लोगन भी छपा होगा।

‘माय बहन मां योजना’ की जानकारी व लाभ को भी पैकिंग पर दर्शाया गया है।

इसके साथ-साथ महिला चौपाल, जनसभाएं, और जिले स्तर पर बड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की जाएगी।

लोकेशन:

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना

Join us on:

Leave a Comment