राजद नेत्री ने मधेपुरा जिले के बिहारीगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का किया एलान!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार

राजद नेत्री ने मधेपुरा जिले के बिहारीगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का किया एलान . राजद अगर टिकट नही देगी तो निर्दलीय उतरेगी मैदान में.

2025 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेता अभी से ही अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं, ऐसे में सहरसा के बैजनाथपुर निवासी राजद नेत्री प्रियंका मेहता भी पीछे नही है राजद नेत्री प्रियंका मेहता का कहना है कि वो पिछले 2007 से राजनीति कर रही है, और लंबे समय से राजद से जुड़ी हुई है, इसबार के विधानसभा चुनाव में वो मधेपुरा जिले के बिहारीगंज से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी अगर पार्टी उसे टिकट देती है तो ठीक है नही तो निर्दलीय चुनाव लड़ेगी. प्रियंका मेहता ने यह भी कहा कि हमलोग राजद के लिए पूरे समर्पण भाव से काम किया है लेकिन अगर इसका फायदा दूसरे को दिया जाएगा तो यह कभी बर्दास्त नही करेगी.

BYTE :- प्रियंका मेहता, राजद नेत्री।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें