गुरुवार की रात कैपिटल एक्सप्रेस में लूटपाट,अपराधियों ने कई यात्रियों को लूटा, चाकू मारकर कई को किया जख़्मी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार

रेल प्रशासन चाहे रेल एवं रेल यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लाख दावे कर ले लेकिन आए दिन अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और चलती ट्रेन में अपराधियों के द्वारा रेल यात्रियों से लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बीती रात बेखौफ अपराधियों ने न्यू जलपाईगुड़ी – राजेंद्र नगर टर्मिनल 13247 कैपिटल एक्सप्रेस में बड़ी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें अपराधियों ने तकरीबन एक दर्जन यात्रियों से लूटपाट की। साथ ही साथ लूटपाट के दौरान तीन यात्रियों को चाकू मारकर घायल भी कर दिया है। घटना के बारे में आरपएफ थानाध्यक्ष मोकामा, बरौनी रेल थानाध्यक्ष ने पुष्टि करते हुये छापेमारी जारी होने की बात कही, पूरी घटना बरौनी रेल थाना क्षेत्र के राजेंद्र पुल के समीप की है। बताया जा रहा है कि बीती रात जब कैपिटल एक्सप्रेस चकिया एवं राजेंद्र पुल स्टेशन के बीच में रुकी उसी वक्त छह की संख्या में हथियारबंद अपराधी ट्रेन में सवार हो गए और जैसे ही ट्रेन खुली अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया और जब यात्रियों ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने तीन यात्रियों को चाकू मार कर घायल कर दिया। बाद में यात्रियों के द्वारा मोकामा स्टेशन पर हंगामा भी किया गया और घायलों का ईलाज मोकामा रेफरल अस्पताल में करवाये जाने की जानकारी प्राप्त हुई, मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशन में फर्द बयान दर्ज किया गया है एवं अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामले को दर्ज किया गया है । हालांकि बरौनी रेल डीएसपी गौरव पांडेय एवं बरौनी थाने की पुलिस घटना की सूचना के बाद लगातार छापेमारी भी कर रही है। लेकिन फिलहाल इस घटना के संबंध में पुलिस कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। पुलिस के अनुसार अपराधियों की शिनाख्त कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।

कन्फर्म गौरव पाण्डे रेल डीएसपी-9473197649

Join us on:

Leave a Comment