रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित प्रतिष्ठित डॉक्टर पुत्र की चर्चित अपहरण कांड मामले का पुलिस ने महज तीन दिनों में किया खुलासा।
आरएस थाना क्षेत्र स्थित डॉक्टर सचदेव हॉस्पिटल के डॉक्टर सचदेव के 11 वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार का कुछ अपराधियों ने अपहरण करने की कोशिश की गई थी।
सचदेव हॉस्पिटल के ड्राइवर कार्तिक को स्कूल छोड़ने गए हुए थे, तभी अपराधियों ने अपहरण की कोशिश की थी, जिसे ड्राइवर ने बहादुरी दिखाते हुए अपराधियों से भीर गया और अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था।
मधुबनी एसपी योगेन्द्र कुमार ने झंझारपुर डीएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रेस प्रतिनिधियों के समक्ष घटना का उद्भेदन किया।
एसपी योगेन्द्र कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि दिनांक 30.06.2025 को समय करीब 06:55 बजे पूर्वाह्न में झंझारपुर आरएस थाना के आर०एस० बाजार के रहने वाले डॉक्टर सत्यदेव के चालक के द्वारा डॉक्टर के पुत्र कार्तिक कुमार उम्र करीब 11 वर्ष को डी०ए०भी० स्कूल अदलपुर झंझारपुर छोड़ने आये तथा मेन गेट के समीप कार्तिक कुमार को स्कूल जाने हेतु उतारे उसी समय पूर्व से घात लगाये बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर का बोलेरो गाड़ी पर सवार चालक सहित चार अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा डॉक्टर सचदेव के पुत्र कार्तिक कुमार को फिरौती हेतु अपहरण करने के नियत से पकड कर अपने गाड़ी पर जबरदस्ती बैठाने का प्रयास किया गया। तभी डॉक्टर के चालक द्वारा अपहरणकर्ताओं से उलझ जाने पर अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा चालक को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया, आसपास के लोगों को आते देखकर छात्र को छोडकर चारों अज्ञात अपराधी अपने वाहन में बैठकर भाग निकला। डी एस पी झंझारपुर के नेतृत्व में टीम गठीत कर परताल करते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सी०सी०टी० वीं फुटेज एवं सी० डी० आर० अवलोकन के आधार पर काड में संलिप्त अपराधियों की संलिप्तता पाये जाने एवं उक्त संदिग्धों के भागने की सूचना पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके बाद एक जिन्दा कारतूस, मोबाईल एवं होण्डा साईन बाईक एवं सद्धाम खां के पास से एक जिन्दा कारतूस एवं मोबाईल के साथ तीन अपराधकर्मी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिनसे पूछताछ में बारी बारी से स्वीकारोक्ति बयान लिया गया। इन सभी ने अपने अपने स्वीकारोक्ति बयान में इस घटना में अपनी अपनी संलिप्तता स्वीकार किया तथा पुछताछ के दौरान कुन्दन यादव बताये कि अपहरण की घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भैरवस्थान थानान्तर्गत गांव महिनाथपुर में लगाया गया हैं। अपराधकर्मी के निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को महिनाथपुर चंदन झा के बंद घर के सामने से बरामद किया गया है। तदोपरान्त तीनों अपराधियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कुन्दन यादव, 29 वर्ष, पिता महेन्द्र यादव, गांव गंगापुर।
गोपाल कुमार, 26 वर्ष, पिता लक्ष्मी महतो, गांव गंगापुर, दोनों थाना लखनौर। मोहम्मद सद्दाम, 30 वर्ष, पिता निजामुद्दीन, गांव भरगामा ,थाना के रूप में बताया गया है ।
बाइट– एस पी योगेंद्र कुमार ,मधुबनी




