पुल बनने के बाद भी जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं लोग।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

बिहार में आए दिन पुल पुलिया गिरने की खबर तो अपने देखी और सुनी होगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसा पुल दिखाने वाले हैं जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. जी हाँ हम बात कर रहे हैं सहरसा जिले के महिषी प्रखंड के नहरवार गांव की जहाँ घेमरा नदी पर वर्षो पूर्व करोड़ों की राशि से बना हुआ आधा अधूरा पुल लोगों को मुँह चिढा रहा है. पुल बनने के बाद भी यहाँ के लोग जान हथेली पर लेकर चोटी सी नाव या फिर नदी तैर कर इसपार से उसपार जाने को विवश हैं जिसे देखने वाला कोई नही है. दरअशल नहरवार गांव और मैना गांव को जोड़ने वाले नदी के बीच पुल तो बना दिया गया है लेकिन एप्रोच और सड़क सम्पर्क नही बनाया गया जिसकी वजह से यह पुल वर्षो से आधा अधूरा पड़ा हुआ है लोगों को मुंह चिढा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 5 वर्ष पूर्व नदी के बीच पुल तो बना दिया गया है लेकिन एप्रोच और सड़क सम्पर्क नही बनाया गया जिसकी वजह से लोगों को नाव या फिर तैर कर इसपार से उसपार जाना पड़ता है. लोगों ने सरकार और शाशन प्रसासन से मांग की है कि आधे अधूरे पुल पर एप्रोच और सड़क सम्पर्क बनाया ताकि यहाँ के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी.

BYTE :- स्थानीय ग्रामीण चंद किशोर कुमार।
BYTE :- ग्रामीण पिंकू मुखिया।

Join us on:

Leave a Comment