हथियार से लैस लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट, जान से मारने की धमकी और नगद की लूट!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी

भागलपुर खरीक थाना क्षेत्र के मिरजाफरी गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है जहां कुछ लोगों ने एक परिवार के घर में जबरन घुसकर हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला कर दिया पीड़ित विशाल कुमार द्वारा थाना को दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार गांव के ही दर्जनभर लोग लोहे की रॉड, लाठी-डंडे व अन्य हथियारों के साथ उनके घर में घुसे इस दौरान हमलावरों ने उनकी पत्नी मिना देवी, बहन बबली देवी, भाभी पूनम देवी और अन्य पर हमला किया आरोप है कि बबलू मंडल के पीछे से लोहे की रॉड से हमला किया गया जिससे पूनम देवी की हालत गंभीर हो गई हमलावरों ने गले से सोने की चेन, कान की बाली और जेब से 5 हजार रुपये भी लूट लिए घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए घायल महिलाओं को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है पीड़ित ने खरीक थाने में एफआईआर दर्ज कर सुरक्षा की मांग की है पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है घटना की जड़ जमीन विवाद से जुड़ी बताई जा रही है पीड़ित ने प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है

बाइट — पूनम देवी बहन

Join us on:

Leave a Comment