नशा मुक्त भारत की ओर एक कदम – 48वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा जागरूकता रैली एवं सामूहिक शपथ ग्रहण!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर की निगरानी में मुस्तैद एस एस बी 48 वीं वाहिनी ने नशा मुक्ति के विरुद्ध एक बेहतरीन प्रयास किया है। गोविन्द सिंह भण्डारी, कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 29 जून 2025 को “नशा मुक्त अभियान” के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

यह रैली बाजार समिति परिसर से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार, कमला ब्रिज होते हुए वापिस वाहिनी परिसर में पहूंच कर संपन्न हुई। रैली का उद्देश्य आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना एवं उन्हें नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था।

रैली के दौरान जवानों ने हाथों में संदेश-पट लेकर लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। इसके पश्चात सभी अधिकारियों एवं जवानों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, हरी नारायण जाट, उप कमांडेंट सहित अन्य अधिकारीगण एवं जवान उपस्थित रहे।
इस मौके पर कमांडेंट गोविन्द सिंह भण्डारी ने कहा कि
“नशा व्यक्ति की सोच और क्षमता को बाधित करता है। हम सभी का कर्तव्य है कि एक स्वस्थ, जागरूक और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान दें। 48 वीं वाहिनी इस दिशा में सदैव तत्पर है।”

इस आयोजन के माध्यम से 48 वीं वाहिनी ने न केवल सीमा सुरक्षा बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में भी अपनी सक्रिय भूमिका को दोहराया।

Join us on:

Leave a Comment