भाजपा-जेडीयू ने बिहार की शिक्षा को बर्बाद किया, पेपर माफिया से भी गठजोड़- दिग्विजय सिंह!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- अमित कुमार!


पटना से बड़ी खबर—कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बिहार कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा-जेडीयू सरकार पर जोरदार हमला बोला। दिग्विजय सिंह ने कहा कि बिहार, जो कभी नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालयों के लिए दुनिया में मशहूर था, उसे भाजपा-जेडीयू की सत्ता ने “पेपर माफिया का गढ़” बना दिया।

उन्होंने दावा किया कि पिछले सात वर्षों में 10 से ज्यादा बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, जिनसे लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ। UDISE+ और AISHE रिपोर्ट के आंकड़े पेश करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में स्कूलों की हालत बदतर है—16 हजार से ज्यादा स्कूलों में बिजली नहीं, 93% स्कूल कंप्यूटर से वंचित हैं और ड्रॉपआउट रेट देश में सबसे ज्यादा है।

दिग्विजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी भर्तियों में करोड़ों का “रेट कार्ड” चल रहा है और पेपर लीक की दलाली से माफिया का कारोबार फल-फूल रहा है। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण को भाजपा की साजिश बताया और कहा कि इससे गरीब और प्रवासी मतदाता वोट से वंचित होंगे।

(दृश्य – दिग्विजय सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंकड़े दिखाते हुए)

Leave a Comment

और पढ़ें