अनिल शर्मा

नवादा। पंचायत आम निर्वाचन 20 21 के तहत आज द्वितीय चरण का मतदान कौआकोल प्रखंड के 208 मतदान केंद्रों पर स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। यशपाल मीणा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला अधिकारी नवादा ने आज अपने दल बल के साथ 40 से अधिक मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। जिला अधिकारी के द्वारा सिंधु ना, नवाडीह , बरवाडीह, गोपालपुर, गुड़ीघाट ,भलुआही मथुरापुर,जोरवरडीह तथा आदर्श मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किए। । बरवाडीह मतदान केंद्र से आगे बढ़कर जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से फीडबैक प्राप्त किया और झारखंड जाने वाली रास्ता के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त किए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां से 2 कोस आगे झारखंड की सीमा है, जिसका रास्ता बहुत ही दुर्गम है, 2 घंटे से अधिक का समय लगता है। जिलाधिकारी ने जिले के विकास और उर्वरक के वितरण के बारे में जानकारी उनसे प्राप्त किए।
जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 56.25% मतदान हुआ इसमें महिला 59 .25 प्रतिशत एवं पुरुष का 53% मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी नवादा के द्वारा आज सभी मतदान केंद्रों पर स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी। कौआकोल , नक्सल प्रभावित प्रखंड में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील सभी मतदान केंद्रों पर सीआरपीएफ ,कमांडो, एसटीएफ के साथ-साथ स्थानीय सशस्त्र पुलिस बल काफी संख्या में प्रतिनियुक्ति किया गया था l. सभी मतदान केंद्रों पर लगातार अधिकारियों के द्वारा निगरानी की गई, जिससे सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुई।.
आज जितिया पर्व होने के कारण भी महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।




