सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

सीतामढ़ी। भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ देवेश कुमार की अध्यक्षता में क्विज प्रतियोगिता एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन सीतामढ़ी जिले के विभिन्न विद्यालय में किया गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संवैधानिक पद पर अनवरत 20 वर्षों के कार्यकाल और उपलब्धियों पर आधारित क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता के आयोजन में सीतामढ़ी जिले के बारह विद्यालय सम्मिलित हुए। शामिल होने वाले विद्यालयों में डीपीएस, भारती उचांगन, सरस्वती विद्या मंदिर लक्ष्मीनगर,सेंट जोसेफ, टैलेंट एकेडमी, बिंदल स्कूल, आर ओ एस, विद्यास्थली, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल ,आदि प्रमुख थे। क्विज प्रतियोगिता सह निबंध लेखन में पांच – पांच छात्रों को आगामी 4/10/21 को सम्मानित किया जाएगा तथा टॉप सौ छात्रों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। जिला संयोजक डॉक्टर देवेश कुमार ने अवगत कराते हुए अति हर्ष के साथ कहा कि चार अक्टूबर को सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधि एवं न्याय मंत्री श्री प्रमोद कुमार जी उपस्थित रहेंगे। पर्यवेक्षक के रुप में आग्नेय कुमार, अवनीश कुमार ,सुभाष केसरी ,प्रिंस तिवारी, ऋतुल झा,गगन देव यादव, उमेश गिरी, मनोज सिंह ,पंकज कुमार, विनोद कुमार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सह संयोजक महेंद्र प्रसाद ने विभिन्न विद्यालय में जाकर प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन कराया।




