मधुबनी – राजनगर में भाजपा ने किया विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम आयोजित!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड भाजपा द्वारा विकसित भारत 2047 संकल्प पढ़ते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य राजनगर के विधायक डॉक्टर रामप्रीत पासवान ने
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकर्म के तहत राजनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमन झा के अध्यक्षता एवं कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक राजीव झा के संयोजन में
राजनगर के सुभाष चौक पर विकसित भारत संकल्प 2047 के पत्र को सैकड़ों लोगों ने एक साथ पढ़ा एवं दोहराया। साथ ही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत तैयार किए गए पत्र को भी वितरण किया गया। विधानसभा चुनाव 2025 में राजनगर मे फिर से कमल खिलेगा इस बात का नारा लगाते हुए
वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश देव ने कहा की राजनगर की धरती कर्मवीरों की धरती है। राष्ट्रवादियों की धरती है। पूरे जिले में जब बीजेपी हारती थी तब से राजनगर भाजपा ने जीत का सेहरा अपने उम्मीदवार के सर पर बांधा है। इस बार भी राजनगर की धरती से कमल खीलना तय है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत किए जाने वाले कार्यक्रम का आज विधिवत शुरुवात करते हुए
स्थानीय विधायक रामप्रीत पासवान ने मौजूद लोगों से संकल्प पत्र पढ़वाया। वही इस दौरान उन्होंने कहा की यह देश अपने नेता नरेंद्र मोदी के साथ है और उनके बताए रास्ते पर चलकर हमने अपने विधानसभा क्षेत्र मे सड़क का जाल बिछाया है। हर घर नल लगाया है, बिजली लगवाया है और आगे भी विकाश जारी रहेगा।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी महेंद्र पासवान, जिला मंत्री मृत्युंजय कुमार कुंदन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम मलिक, रामेश्वर सिंह, फेकू यादव, मंडल महामंत्री नवीन सिंह, राजेश भंडारी, संजय राय, मुखिया सवीता चौधरी, राजकुमार राय, गोविंद भगत, संजय सिंह, संजय पासवान, विनय राय, पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह, विमल राय, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, मंडल मंत्री संतोष चौधरी, राजेश कुमार शाह, शिवनाथ राय के साथ सैकड़ो लोगो ने शामिल हुए।

Leave a Comment

और पढ़ें