सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने किया विधवा से प्रेम विवाह,पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट – बिकास कुमार!

  • लोगों ने प्रेमालाप के दौरान रंगे हाथ पकड़ा
  • कराया जबरन विवाह
  • पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कर रही जांच

फोटो – एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते जोड़ा

सहरसा :- जिले के काशनगर थाना क्षेत्र के मैना गांव में बीते बुधवार की देर रात ग्रामीणो ने मध्य विद्यालय पड़रिया के प्रधानाध्यापक को एक विधवा महिला के साथ कमरे में संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। फिर आक्रोशित ग्रामीणों ने सामाजिक दबाव में दोनों की मौके पर ही शादी करा दिया। जिसके बाद उन दोनों जोड़ा को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उक्त मामले को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चाएं हो रही थी।

मैना गांव के कई ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति भी उक्त मध्य विद्यालय पड़रिया में ही शिक्षक के रूप में पदस्थापित थे। लगभग दो साल पूर्व चुनाव ड्यूटी के दौरान उन्हें हृदयाघात हुई थी। जिससे उनकी मौत हो गई थी।

लोगों ने आगे बताया कि प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर पासवान पहले मध्य विद्यालय मैना में शिक्षक के रूप में पदस्थापित थे। बाद में उनका तबादला मध्य विद्यालय पड़रिया हो गया। जहां वे प्रधानाध्यापक बने। इस दौरान महिला विद्यालय आती रही। जिससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों के प्रेम संबंध गहरे हो गए थे। जिसके बाद प्रधानाध्यापक भुनेश्वर पासवान महिला के घर के निकट ही किराए पर मकान लेकर रहने लगे थे।

ग्रामीणों का कहना था कि दोनों के बीच पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को ग्रामीणो ने दोनों को रंगेहाथ प्रेमालाप करते कमरे में पकड़ लिया था। लोगों ने पूछताछ में दोनों साथ रहने की स्वीकृति दिया था। जिसके बाद दोनों की आपस में शादी करा दी गई थी। जिससे दोनों में से किसी को कोई ऐतराज नहीं था।

वही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाना लाया गया। जहां दोनों से पूछताछ और जांच पड़ताल की जा रही थी।

बता दें की प्रधानाध्यापक और उक्त महिला दोनों के पांच-पांच बच्चे है। सभी बच्चे बड़े है। ऐसे में दोनों के बीच प्रेम और अब शादी की खबर से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

कासनगर थानाध्यक्ष विक्की रविदास ने बताया कि दोनो को थाना लाया गया है। अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दिया गया है। जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें