भाजयुमो ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन!

SHARE:

सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

सीतामढ़ी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणवीर आनंद राहुल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण के तहत सदर अस्पताल सीतामढ़ी के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन में भाजपा सीतामढ़ी विधायक डॉ मिथिलेश कुमार, जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, जिला महामंत्री आशुतोष कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार, भाजयुमो प्रदेश मंत्री साहेब कुमार साह ने वन्दे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
नगर विधायक सह प्रदेश मीडिया प्रमुख मिथिलेश कुमार ने कहा रक्तदान सबसे बड़ा दान है।रक्त अनमोल है जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के माध्यम से सम्पूर्ण देश मे मनाया जा रहा है।भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने कहा युवा राष्ट्र की शक्ति है और शक्तिशाली युवा में जोश जुनून रहता है।रक्तदान अभियान पूरे भारत मे एक साथ किया जाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को यादगार कर दिया है।
आज के कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता नवीन कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिंस तिवारी, जिला महामंत्री विरु कुमार,
जिला मंत्री राम कुमार पाण्डेय,
जिला मंत्री गगन देव यादव, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कुमार, जिला मंत्री अजीत पाठक, जिला मंत्री सुभाष केसरी, बालवीर प्रसाद चुन्नू, मनोज बैठा, अंकुश यादव , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा मोहित आनंद, अभिषेक कुमार पिंटू , रंजन कुमारउपस्थित रहे।
रक्तदान करने वाले मे रक्तवीर
नवीन कुशवाहा, कार्यक्रम प्रभारी सह जिला प्रवक्ता, अंकुश यादव, दीनानाथ पाल, सुभाष केसरी, रंजन कुमार, सुशांत कुमार, पंकज कुमार, राकेश कुमार, अजीत पाठक, सुबोध कुमार,दीनानाथ पाल ने रक्तदान किए।रक्तदान शिविर में रक्तदाता समूह के टीम लीडर नीरज कुमार गोयनका,मोहम्मद तनवीर, सुनील कुमार,सुजीत कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Join us on:

Leave a Comment