अरविंद कुमार

महिला वार्ड सदस्य पर आचार संहिता के उल्लंघन की सीओ ने दर्ज कराई प्राथमिकी!
मोतिहारी। जिले के तुरकौलिया निमुईया गांव गैस सिलेंडर के कालाबाजारी की सूचना पर एमओ अजीत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई. जहां दयाशंकर पासवान के घर में कालाबाजारी के लिए रखे 8 सिलेंडर को जब्त किया गया. जिसमें चार खाली व चार भरा हुआ सिलेंडर था. एमओ ने श्री कुमार ने बताया कि उसके परिजनों से पूछताछ के दौरान कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कराया गया. कालाबाजारी मामले में दयाशंकर पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. दूसरी तरफ इसी मामले में सीओ भास्कर मंडल ने अचार संहिता उल्लंघन को लेकर दयाशंकर व उसकी मां वार्ड सदस्य प्रत्याशी वासमती कुंअर पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. सीओ श्री मंडल ने बताया कि बिना कागजात के गैस सिलेंडर रखने का मकसद चुनाव में मतदाताओं के बीच बांटकर अपने पक्ष में आकर्षित करना था. जिसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में पुलिस जुट गई है.




