ऋषिकेश कुमार

नालंदा। लहेरी थाना क्षेत्र इलाके में उस वक़्त अचानक अफरा तफरी मच गई जब अचानक सोगरा कॉलेज के पास खंभे से लटकता हुआ एक युवक का शव देखा गया।गौरतलब है नगरनौसा गांव निवासी कृष्ना कुमार को घर मे किसी बात को लेकर परिजनों के द्वारा डाट फटकार लगाई गयी थी जिसके बाद वह तनाब में चल रहा था।इसी तनाव में वह घर से भी निकल गया और सोगरा कॉलेज के अंदर जिम करने वाले खंभे में लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।हालांकि शुरुआती दौर में शव की पहचान नही सो सकी, लेकिन सोशल मीडिया में पुलिस के द्वारा मृतक की तस्वीर को डाला गया तब जाकर शव की पहचान हो सकी।फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया और हर बिंदु से मामले की जांच में जुट गई है।




