रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड के बिहमा गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी शशि प्रसाद सिंह का निधन बीती रात उनके पैतृक आवास पर हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनकी उम्र 95 वर्ष थी।उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने शोक संदेश में कहा कि,शशि बाबू के देहावसान की सूचना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मेरा परिवार और समाज इस कठिन घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है। स्थानीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने व्यक्तिगत संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शशि प्रसाद सिंह को अपना मार्गदर्शक बताया और गहरी संवेदना प्रकट की।पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, रोहित चौधरी, मिथिलेश कुमार सिंह, मंटू यादव, साजन कुमार सिंह, अश्वनी राज, पिंकू मेहता, हरेकृष्ण वर्मा, पुरुषोत्तम सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार, एसडीपीओ सिंधुशेखर सिंह एवं थानाध्यक्ष राजकुमार ने उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पुलिस जवानों द्वारा राष्ट्रीय शोक सलामी भी दी गई।पारिवारिक जानकारी के अनुसार, उन्हें दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनके बड़े पुत्र चंद्रशेखर सिंह द्वारा सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा गया।शशि प्रसाद सिंह का जीवन स्वतंत्रता संग्राम और सामाजिक सेवा को समर्पित रहा, जिसे आने वाली पीढ़ियां सदैव स्मरण करेंगी।
बाइट-राकेश रंजन कुमार अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर