सहायता शिविर में बदइंतजामी दिव्यांग और बुजुर्गों को घंटों इंतजार, सुविधाओं का टोटा।

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी!

भागलपुर दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए लगाए गए शिविर में खुद उन्हें ही असुविधा का सामना करना पड़ा। भागलपुर के सैंडिश कंपाउंड में आयोजित सहायता उपकरण वितरण शिविर में भारी अव्यवस्था देखने को मिली।एडिप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत भागलपुर में आयोजित यह शिविर दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण वितरण हेतु लगाया गया था। प्रशासन ने लाभुकों को सुबह 9 बजे बुलाया लेकिन यहां पहुंचे लोगों को यह कहकर इंतजार करवाया गया कि किट दोपहर 4 बजे दी जाएगी।
दिव्यांग का कहना है कि हम लोग सुबह से भूखे-प्यासे बैठे हैं। न पानी है, न टॉयलेट। बहुत तकलीफ हो रही है
भागलपुर के साथ-साथ बांका और मुंगेर से भी बड़ी संख्या में लोग इस शिविर में पहुंचे थे लेकिन सबसे बुनियादी सुविधाओं पीने का पानी और शौचालय का यहां कोई इंतजाम नहीं था बुजुर्ग ने कहा कि हम चल-फिर भी नहीं सकते, इतनी देर तक बैठा दिया। कोई पूछने वाला नहीं है जब कैमरा लेकर अधिकारी से सवाल पूछने की कोशिश की गई तो वे जवाब देने से बचते नजर आए। जनसेवा के नाम पर लगे इस शिविर में व्यवस्थाओं की सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही थी।

बाइट–to– बाइट दिव्यांग

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें