बिहार में कोई बिकास नहीं सिर्फ अपराध- मँगनी लाल मंडल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


:-रवि शंकर शर्मा/गोबिंद कुमार

-आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर राजद ने भाजपा और जेडीयू पर तीखा हमला किया है।पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि आगामी चुनाव में युवा तुर्क तेजस्वी यादव का जलवा दिखेगा।क्योंकि बिहार में विकास का कोई नया कार्य नहीं हुआ है।गरीबों को इस शासन में न्याय नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा कि बिहार की अराजकता के लिए भाजपा और आरएसएस जिम्मेवार है।बिहार की ऐसी बदहाली में मोदी मैजिक की जनता हवा निकाल देगी।इसके पूर्व पटना से नवगछिया जा रहे नये प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल का घोसवरी प्रखंड अध्यक्ष प्रहलाद राम के नेतृत्व में मोकामा वाईपास में ढोल बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।नगर अध्यक्ष राजू कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में राजद नेताओं ने भी स्वागत किया।बाइट-मंगनी लाल मंडल, प्रदेश अध्यक्ष,राजद।

Leave a Comment

और पढ़ें