अवैध हथियार लेकर पहुँचे थे पंचायती करने, पुलिस ने हथियार समेत दो को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी!

अवैध हथियार के साथ पंचायती करने पहुंचे दो गिरफ्तारगुप्त सूचना पर पुलिस ने कीकार्रवाई, स्कॉर्पियो से देसी कट्टा और कारतूस बरामद भवानीपुर थाना क्षेत्र का मामला, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

भागलपुर में अवैध हथियार के साथ पंचायती करने पहुंचे दो लोगों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन लोग पुलिस को देख मौके से फरार हो गए गिरफ्तार आरोपी की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र निवासी अमरेंद्र शर्मा के पुत्र मृत्युंजय और स्कॉर्पियो चालक सुरेंद्र शर्मा के पुत्र सुमित शर्मा के तौर पर हुई है जानकारी के अनुसार, मनोहरपुर निवासी जयप्रकाश शर्मा के पुत्री और दामाद के बीच विवाद हुई थी इसी विवाद को सुलझाने के लिए एक पंचायती का आयोजन किया गया था पंचायती के दौरान लोगों को आमंत्रित किया गया था इसी दौरान खगड़िया और भवानीपुर के रहने वाले लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर हथियार लेकर पहुंचे थे पंचायती के दौरान बात विवाद बड़ी, गाली-गलौज तक पहुंचा मामला मारपीट तक पहुंचाता,इससे पहले लोगों ने गुप्त सूचना पुलिस को दे दी जिसके बाद गुप्त सूचना पर भवानीपुर के गश्ती पदाधिकारी PTC दीपक कुमार मौके पर पहुंचे पुलिस को देख सभी भागने लगे पुलिस को शक हुई तो चालक और उनके साथ एक युवक को धर दबोचा तलाशी लेने के बाद स्कॉर्पियो से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से स्कॉर्पियो के कागजात मांगे तो उन्हें मुहैया करा दिया गया, जबकि अवैध हथियार का जब कागजात मांगा गया तो नहीं दे सका भवानीपुर थाना के एडिशनल एसएचओ हरिश्चंद्र उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की देसी कट्टा, स्कॉर्पियो और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत धाराएं दर्ज कर ली गई हैं आगे की कार्यवाही की जा रही है

Join us on:

Leave a Comment