रिपोर्ट- बिकास कुमार
सहरसा की बेटी शांभवी झा को राजधानी पटना के रविंद्र भवन में 22 जून रविवार को आर्यभट्ट केवल सच सम्मान 2025 में प्रस्तुति देने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है,इसके लिये श्री ब्रजेश मिश्रा जी एवं श्री नीलेन्दू झा जी ने बच्ची को शुभकामना व आशीर्वाद दिया है।
शांभवी कोशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य तरुण झा जी एवं वरिष्ठ कवियत्री अंजू झा जी की पुत्री है!बताते चलें की शांभवी
ने कई मंच एवं कोशी महोत्सव,श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव में श्रोताओं को अपने गायन से मंत्र मुग्ध किया है।शांभवी के इस प्रस्तुति पऱ उनके गुरु प्रो. गौतम सिंह एवं भारती सिंह ने अपनी शुभकामनायें दी है एवं इस गायन की प्रस्तुति की जानकारी से पुरे कोशी क्षेत्र, खास कर उनके डॉ रहमान चौक सहित उनके गॉव चैनपुर में हर्ष व्याप्त है।




