संवाददाता :- विकास कुमार
खबर सहरसा जिले से है जहां सदर थाना क्षेत्र के डीबी रोड स्थित पूजा वेंकटेट हॉल में महिला पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में उत्तर बिहार के 10 जिला से महिलाओं ने इस कार्यशाला में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें राज्य प्रभारी विणा कुमारी, राज कार्यकारिणी सारिका सिंह, रीभा सिंह, गीता कुमारी, कुमुद कुमारी, ऋतम्मरा, मोना देवी, किरण कुमारी, चंद्रावती ने भाग लिया। तीन दिवसीय कार्यशाला में पहला दिन योगानुसार योग, दूसरे दिन शारीरिक विज्ञान की व्याख्या और पूजा वेंकटेट हॉल में सभी जिले से आए महिला पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारियों के द्वारा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। साथी तीसरे दिन कार्यक्रम का सफल समापन यज्ञ हवन किया साथ किया गया इस सफल कार्यक्रम का संचालन पतंजलि महिला पतंजलि जिला प्रभारी सहरसा डॉक्टर रीभा सिंह के द्वारा किया गया।
BYTE :- महिला पतंजलि जिला प्रभारी डॉक्टर रीभा सिंह।
BYTE :- राज कार्यकारिणी सारिका सिंह।